फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: विकासखंड के लिए महा तपस्या जारी, कालिका मंदिर में चल रहा अनशन

Wed, 25 Mar 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा को पृथक विकासखंड का दर्जा देने की मांग के लिए चल रही महा तपस्या जारी है। कालिका मंदिर परिसर में संघर्ष समिति के बैनर तले क्रमिक अनशन किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने कांडा-कमस्यार को अलग ब्लॉक का दर्जा दिलाने के लिए दीर्घकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को तीन महिलाएं जानकी साह, ज्योति कांडपाल और शीला रौतेला अनशन पर बैठी थीं। बुधवार को उनकी जगह वंशीधर कांडपाल, हीरा सिंह कर्म्याल, भैरव दत्त चंदोला और मनोहर सिंह धपोला ने संभाली। 87 वर्षीय रूप सिंह माजिला ने कार्यक्रम स्थल पर आकर अनशनकारियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विकासखंड की मांग के लिए पिछले दो-ढाई साल से संघर्ष समिति लगातार संघर्ष कर रही है। जिला प्रशासन से लेकर सरकार तक ज्ञापन दिए गए। कांडा और जिला मुख्यालय में विशाल रैली भी निकाली गई। क्षेत्र के विकास के लिए कांडा-कमस्यार को ब्लाॅक का दर्जा मिलना बेहद जरूरी है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाता संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर दरपान धपोला, आलम मेहरा, हेम कांडपाल, पंकज कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें