फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 12 और 13 को होंगे प्रवेश

Sun, 10 Sep 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में एनसीसी कैडेट्स के प्रथम वर्ष (बी प्रमाणपत्र) और तृतीय वर्ष (सी प्रमाणपत्र) के लिए सीधे प्रवेश 12 और 13 सितंबर को होंगे। परिसर में एनसीसी के केयर टेकर डॉ. कमल किशोर जोशी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 81 यूके वाहिनी एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी के निर्देशानुसार संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने सीधेे प्रवेश वाले कैडेट से सुबह नौ बजे कॉलेज के खेल मैदान में जरूरी दस्तावेज, प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित ड्रेस में उपस्थित होने के लिए कहा है। बताया कि प्रवेश चयन प्रक्रिया शारीरिक एवं मानसिक दक्षता के आधार पर एनसीसी बागेश्वर के अधिकारी संपन्न कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें