कपकोट (बागेश्वर)। विक्रेंदीकृत जलागम विकास समिति ग्राम्या फेज टू की ओर से कृषि उद्यान, पशुपालन निवेश वितरण और तकनीकी कार्यशाला आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किसानों से कहा कि वह शाकभाजी, पशुपालन को बढ़ावा देकर अपनी आय बढ़ाएं। बाजार में स्थानीय उत्पादों की काफी मांग होने के साथ ही उनकी कीमत भी अच्छी मिल रही है।
जनमिलन केंद्र पन्याली में आयोजित इस कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष ऐठानी ने लाभार्थियों को स्प्रे मशीन, रेक, तिरपाल, टॉर्च, दरी, कंबल, टब, बैग, जैविक खाद, सब्जी बीज, पशु दवाई बांटी। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने ग्रामीणों से योजना का सही क्रियान्वयन करने को कहा। बताया कि मेहनत से हर कठिन काम आसान हो जाता है।
उपपरियोजना निदेशक आरके सिंह ने परियोजना के कार्योें की जानकारी दी। कार्यशाला में यूनिट प्रभारी एमसी भट्ट, मोहन भंडारी, सुनील कर्म्याल, मनोज कुमार, सुंदर प्रसाद, मोहन नेगी, सुंदर प्रसाद, एमडी सुयाल, बहादुर सिंह, जया, रितु टम्टा, रिंकी बोरा, कमला रैखोला, बृजेश कुमार, रमेेश डुंगरिया आदि थे।