फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एक राज्य एक पंचायत चुनाव की मांग को लेकर गरजे ग्राम प्रधान

Tue, 25 Jun 2024 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के ब्लॉक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

बागेश्वर/कपकोट। ग्राम प्रधानों ने एक राज्य एक पंचायत चुनाव की मांग तेज करते हुए ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। प्रधानों ने कोविड के दो साल भी पंचायतों के पांच साल के कार्यकाल में नहीं जोड़ने की मांग की है।

सोमवार को जिला मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों ने बीडीओ को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधानों का कहना है कि प्रदेश में हरिद्वार को छोड़कर अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 में प्रस्तावित हैं। वर्तमान में जब पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों में भी एक साथ ही पंचायत चुनाव कराए जाने चाहिए। ग्राम प्रधानों ने कोविड काल में दो साल तक कोई बैठक नहीं होने और विकास के लिए बजट नहीं मिलने के कारण इन वर्षों को पंचायतों के पांच साल के कार्यकाल से अलग रखने की मांग की। इस मौके पर गाेविंद सिंह, नवीन चंद्र, कुलदीप सिंह, भुवन सिंह, पूरन असवाल, हरीश चंद्र सिंह, दयाकृष्ण खोलिया, गीता देवी, जानकी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कपकोट में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष केदार महर के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ पंचायत चुनाव कराने की मांग की। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें