फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मुनस्यारी, धरमघर अब भी नहीं जा रही रोडवेज बस

Tue, 25 Jun 2024 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज डिपो की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ है। अब भी धरमघर और मुनस्यारी रोडवेज की बस नहीं जा रही हैं।
विज्ञापन

डिपो की मुनस्यारी-दिल्ली और धरमघर-दिल्ली बस सेवा का संचालन पिछले करीब चार महीने से जिला मुख्यालय से हो रहा है। दोनों बस धरमघर और मुनस्यारी नहीं जा रही हैं। इससे धरमघर और मुनस्यारी रूट के यात्रियों को टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। रोडवेज को भी हर रोज चालीस हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को बागेश्वर-बरेली, अठपैंसिया-दिल्ली और दिल्ली-अठपैंसिया सेवा का संचालन सुचारु रहा। स्टाफ की कमी के कारण धरमघर और मुनस्यारी बसों का संचालन जिला मुख्यालय से हो रहा है। संवाद

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें