फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पेठी की खुली बैठक

Tue, 01 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पेठी की खुली बैठक में मनरेेगा की प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने को कहा गया। ग्राम प्रधान सुषमा देवी ने गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से विकास योजनाओं के लक्ष्य समय से पूरा करने में पूरा सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन


ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) प्रमोद पांडे ने मनरेेगा की योजनाओं, व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह सालभर में 100 दिन का रोजगार मांग सकते हैं। इस योजना के तहत हर बेरोजगार का जॉब कार्ड होना जरूरी है।

उन्होंने ग्रामीणों से योजना के निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्धता का खास ख्याल रखने को कहा। वहां ग्राम पंचायत घुरड़िया के ग्राम प्रधान भगवत देवली, उपप्रधान भगवत देवी, वार्ड पंच उमा देवी, लालू राम, देवकी देवी, भूपाल सिंह, तारा सिंह देवली आदि ग्रामीण मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें