कबड्डी में दमखम में दिखाते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
शौर्य दिवस की पूर्व संध्या पर स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय में छात्र और छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र वर्ग में गोविंद सिंह कपकोटी की बी टीम और छात्रा वर्ग में दीपा कोरंगा की ए टीम विजेता रही। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मुन्ना जोशी ने बताया कि अव्वल टीमें कुमाऊं विश्व विद्यालय की ओर से भविष्य में आयोजित होने वाली अंतरमहाविद्यालयी स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
उन्होंने खिलाड़ियों से अपना अभ्यास जारी रखने को कहा। वहां प्राचार्य डॉ. एके जोशी, डॉ. नीता शाह, ममता सुयाल, डॉ. पवन कुमार झा, बलवंत सिंह, संगीता ध्यानी, दीपक आर्या, हंशी, नवीन सिंह, कृष्ण सिंह तिरूवा, बलवंत तिरूवा, भूपेंद्र कुमार, गणेश मुडेला आदि थे।