फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीज डंपरों को मुक्त करवाने में पैरवी करे सरकार : हरीश रावत

Fri, 16 Jan 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में पिछले एक साल से सीज डंपर और पिकअप की मुक्ति के लिए संचालकों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से गुहार लगाई। संचालकों का आरोप है कि जिला प्रशासन ने बिना किसी ठोस कारण के उनके वाहनों को सीज किया है। मामले की पूर्व सीएम ने सरकार से कोर्ट में मामले की प्रभावी पैरवी कर संचालकों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में वाहन स्वामियों ने बताया कि उनके वाहन काफी समय से सीज हैं। संचालकों का कहना है कि जब वाहन पकड़े गए, उस समय वे खनन कार्य में लिप्त नहीं थे। पुलिस प्रशासन ने पूछताछ के बहाने बुलाकर वाहनों को नियम विरुद्ध तरीके से सीज कर दिया गया। संचालकों ने कहा कि प्रशासन के चक्कर काट-काटकर वे थक चुके हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। वहां राजेंद्र सिंह, चेतन सिंह, नीरज सिंह, पान सिंह, नारायण सिंह, नवीन चंद्र, पवन कुमार समेत 16 से अधिक वाहन स्वामी शामिल रहे।
विज्ञापन

ज्ञापन लेने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार और प्रशासन को जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें