फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नशा उत्पादों को आय का जरिया बनाने से बचे सरकार

Sun, 29 Oct 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के नगरपालिका सभागार में आयोजित नशामु​क्ति भाषण प्रतियोगिता में विचार रखती छात्रा। संवा
विज्ञापन
बागेश्वर। नशे के विरुद्ध संवाद वेलफेयर सोसायटी की ओर से शुरू किए गए अभियान के तहत रविवार को नगरपालिका सभागार में नशा एक अभिशापः समाधान की संभावनाएं विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जीजीआईसी मंडलसेरा की छात्रा सुमन नेगी ने कहा कि सरकार शराब या नशे से जुड़े अन्य उत्पादों को अपनी आय बढ़ाने के साधन के तौर पर उपयोग ना करे।
विज्ञापन


छात्रा ने कहा कि तमाम तंबाकू उत्पादों पर चेतावनी लिखी होती है इसके बावजूद लोग इनका प्रयोग करते हैं। शिक्षा के साथ जागरूकता होगी तो नशे से होने वाली समस्याएं दूर होंगी। कंटीवाइड स्कूल के रोहित खेतवाल ने कहा कि बच्चों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ना अच्छे संकेत नहीं हैं। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा रिया ने कहा कि नशे के खिलाफ अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आनंदी एकेडमी की निष्ठा भट्ट ने कहा कि नशे पर अंकुश ना लगने के कारण भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा तंबाकू उत्पादक देश बन गया है।

प्रतियोगिता में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके जोशी, बागेश्वर महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल प्रभारी डॉ. नेहा भाकुनी निर्णायक रहीं। सोसायटी के अध्यक्ष संतोष फुलारा ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से अभियान की इसकी शुरूआत की गयी है। प्रतियोगिता में 11 इंटर कॉलेजों के 15 छात्राओं और छह छात्रों ने विचार रखे। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दलीप सिंह खेतवाल, जयंत सिंह भाकुनी, अंजू पांडे, मीनू तिवारी, क्रीना पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें