फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीते सात रजत और 11 कांस्य पदक

Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्यस्तरीय विद्यालयी खेलकूद में भी जिले के बॉक्सरों ने सात रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 अक्तूबर तक पिथौरागढ़ स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में बागेश्वर की रोशनी आर्या, लक्ष्मी नगरकोटी, खुशी आर्या, पलक, हिमानी परिहार, शीतल आर्या और पवन गढ़िया ने फाइनल मुकाबलों में उपविजेता रहते हुए रजत पदक जीता। काजल बोरा, करिश्मा बोरा, प्रियंका पांडेय, करिश्मा बिष्ट, कृष्णा बघरी, डौली बोरा, गायत्री जोशी, हिमांशु दानू, करन कुमार, रितिक कुमार, तुषार दानू और युवराज खेतवाल ने कांस्य पदक जीते। टीम के साथ कोच तनुज, गीता वर्मा, बबीता वर्मा गए थे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, डीएम अनुराधा पाल, सीईओ गजेंद्र सिंह सौन, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें