कपकोट में पॉलीटेक्निक भवन के निर्माण कार्य का भूमिजन कर शुभारंभ करते विधायक सुरेश गढि़या। संवा
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का जल्द अपना भवन होगा। विधायक सुरेश गढि़या ने 3.88 करोड़ की लागत से बनने वाले भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार लगातार कार्य कर रही है। दूरस्थ क्षेत्रों में प्रशिक्षण संस्थान खोलकर युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा रही है। कपकोट के दूरस्थ गांव से आने वाले युवाओं को समीप ही रोजगारपरक शिक्षा हासिल करने का मौका मिल रहा है। भवन बनने के बाद छात्र-छात्राओं की परेशानी दूर होगी। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, मंडल अध्यक्ष भुवन गढि़या, ग्राम प्रधान सीता कपकोटी, गणेश उपाध्याय, चंद्र सिंह कपकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद