नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में जनवरी माह में होने वाले ऐतिहासिक व धार्मिक उत्तरायणी मेले के आयोजन पर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि नए बोर्ड द्वारा उत्तरायणी मेले को भव्य, आकर्षक व ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
बैठक में नव निर्वाचित सभासदों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित समस्याओं का जिक्र करते हुए उनके निदान की मांग की। प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राकेश तिवारी ने कहा कि सभी सदस्य अपने वार्ड से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए उनका निदान कराएं। जन सहयोग से जन समस्याओं का निस्तारण कराएं। कहा कि जनता ने बड़ी जिम्मेदारी सदन को दी है इसका जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाना जरूरी है।
ईओ राजदेव जायसी ने सभी सदस्यों व कर्मचारियों का परिचय कराते हुए कहा कि आपसी तालमेल से समस्याओं का निदान होगा। लेखाधिकारी संजय गढ़िया ने पालिका की वित्तीय स्थिति से सदन को अवगत कराया। बैठक में सभासद भूपेंद्र सिंह सुयाल, बबीता पांडेय, नीमा दफौटी, नीमा ड्याराकोटी, धीरेंद्र परिहार, कैलाश राम, नितेश वर्मा, मुन्नी मेहता, प्रेम सिंह हरड़िया, कैलाश राम आर्य, रूपा देवी, नवीन चंद्र आर्य सहित पालिका कर्मी थे।
पालिका की मासिक आय(नवंबर 2018)
तहबाजारी- 30900 रुपए
भवन कर- 39576
दुकान किराया- 78919
लाइसेंस- --- 00
पशु वध------ 00
पार्किंग- 10 हजार
विविध- 55463
कुल- 2 लाख 14 हजार 858 रुपए