फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभाग नहीं चुका रहे हैं पालिका का भवन कर 

Wed, 06 Mar 2019 11:51 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
tax shimla
विज्ञापन

सरकारी विभाग ही नगर पालिका के लाखों रुपये का भवन कर नहीं चुका रहे हैं। नगर पालिका ने इन विभागों को कई बार नोटिस भेजे लेकिन नतीजा जीरो। लाखों रुपये बकाया होने से नगर पालिका की आर्थिक हालत पतली है।

विज्ञापन


वित्तीय साल 2018-19 का अंतिम महीना मार्च शुरू हो गया है। मार्च के आते ही नगर पालिका ने भी बकाया भवन कर की वसूली तेजी कर दी है। नगर पालिका से मिली जानकारी के मुताबिक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, लोनिवि, जिला पूर्ति समेत 15 सरकारी विभागों पर 7,24,938 रुपये भवन कर बकाया है। 

पालिका के नोटिस के बाद तीन विभाग भवन कर चुकाने को राजी हुए हैं।  इसके बाद भी तकरीबन 7,01,252 रुपये बकाया है। इसको लेकर पालिका प्रशासन गंभीर है। पालिका नोटिस भेज कर बकाया भवन कर देने की मांग की है। नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि सभी निजी और सरकारी भवनों से बकाया भवन कर वसूलने की कार्रवाई हो रही है। 
विज्ञापन


सरकारी विभाग                                                बकाया 

  • जिला सैनिक कल्याण बोर्ड                             4,96,999
  • लोनिवि                                                      157908
  • ईई लघु डाल सिंचाई खंड                                14,468
  • कुमाऊं मंडल विकास निगम                              10,716
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें