बागेश्वर। सहालग सीजन में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। जिले में प्रति तोला सोने के दाम 1,19,000 रुपये पहुंच गए हैं। पिछले एक महीने में सोने के दाम में 10,000 रुपये का इजाफा हो चुका है।
कीमतें बढ़ने के कारण आभूषणों का वजन कम होने लगा है। जिसका सीधा असर स्वर्णकारों के कारोबार पर पड़ रहा है। 10 अप्रैल को सोने का दाम 1,09,700 रुपये प्रति तोला था। जो महीने के अंत तक बढ़कर 1,17,900 रुपये तक पहुंच गया था। इस महीने की पहली तारीख को सोने के दाम घटकर 1,16,700 रुपये प्रति तोला पहुंच गए थे। दो मई को भी दाम यथावत रहे।
तीन मई को कीमतों में कुछ कमी आई और सोना 1,16,200 रुपये प्रति तोला बिका। चार और पांच मई को दाम नहीं बढ़े। छह मई को कीमतों ने फिर रफ्तार पकड़ी एक तोला सोने के दाम 1,18,500 रुपये पहुंच गए। सात मई को सोना 1,19,000 रुपये प्रति तोला हो गया था। जिसके बाद से कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है।