फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सोना हुआ महंगा, चांदी के आभूषणों की बढ़ी मांग

Sat, 29 Nov 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के सर्राफा बाजार में चांदी के पारंपरिक आभूषण। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। सोने के दामों में हुई बढ़ोतरी से लोग अब बीते समय की तरह चांदी के पारंपरिक आभूषण बनाने लगे हैं। वर्तमान में सर्राफा बाजार में चांदी के नथ, मांगटीका, गलोबंद, पौंची, अंगूठी, पैंडिल, टॉप्स पारंपरिक डिजाइनों में उपलब्ध हैं। इन आभूषणों की मांग बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

शनिवार को सोने के दाम एक लाख 54 हजार रुपये प्रति तोला और चांदी के दाम दो लाख 10 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। सोने के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर होने से लोग अब चांदी के आभूषणों का रुख कर रहे हैं।
जिले के सर्राफा बाजार में अधिकांश ग्राहक चांदी से बने आभूषणों की खरीद कर रहे हैं। सर्राफा कारोबारियों ने भी चांदी से बने आकर्षक आभूषण तैयार करना शुरू कर दिया है। स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष पारस वर्मा ने बताया कि सोने की महंगाई के बाद अब लोग चांदी के आभूषणों की मांग कर रहे हैं जिसे देखते हुए सोने के आभूषणों की तर्ज पर चांदी के विभिन्न आभूषण तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गैरखेत निवासी ग्राहक प्रभा कपकोटी, बनलेख निवासी गोविंदी देवी ने बताया कि चांदी के आभूषण आकर्षक हैं और सोने से कम दाम में उपलब्ध हो रहे हैं इसलिए चांदी के आभूषण खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें