फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ग्लेशियर बाबा ने जताया दुख, मां से क्षमा मांगकर देवीकुंड में भव्य मंदिर निर्माण की मांग

Tue, 20 Oct 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील के बदियाकोट गांव स्थित ऐतिहासिक मां आदिबद्री मंदिर में हाल ही में लगी आग की घटना से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। इस दुखद घटना पर देवीकुंड वाले ग्लेशियर बाबा स्वामी चैतन्य आकाश ने मंदिर में आग लगने की घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे दैवीय आपदा जैसी आशंका बताया है और सभी से एकजुट होकर मां से क्षमा मांगने की अपील की है।
विज्ञापन

ग्लेशियर बाबा ने कहा कि जिस स्थान पर पूरे ब्रह्मांड की रक्षा करने वाली मां का वास हो, वहां ऐसी दुर्घटना होना बेहद कष्टदायक है। उन्होंने याद दिलाया कि दो साल पहले नवरात्रि के दौरान देवीकुंड में मां भगवती का एक अस्थायी मंदिर बनाया गया था, जिसे लेकर कुछ विवाद हुआ और बाद में उसे हटा दिया गया था। बाबा ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि उस दौरान हुई अनजाने की भूलों के लिए क्षेत्रवासियों को मां से क्षमा प्रार्थी होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि आदिबद्री मंदिर के साथ-साथ देवीकुंड में भी मां भगवती का एक भव्य मंदिर स्थापित किया जाना चाहिए ताकि वहां नियमित रूप से श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना की व्यवस्था सुचारू हो सके। बाबा ने राजनीति से ऊपर उठकर सभी से क्षेत्र की आस्था और संस्कृति को सुरक्षित रखने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें