फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याधन के लिए बालिकाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गौरा देवी कन्या धन योजना के लाभ से वंचित बालिकाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएम विनीत कुमार को ज्ञापन देकर तत्काल योजना का लाभ दिलाने की मांग की। शीघ्र कन्याधन की राशि नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2017-2018 बैच की 12वीं उत्तीर्ण कई छात्राओं को इस योजना का लाभ नहीं मिला पाया है। इसको लेकर उनमें आक्रोश है। बुधवार को बालिकाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण किए उन्हें करीब तीन वर्ष हो गए हैं, लेकिन अब तक गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिला है।
जबकि 2016 और 2019 की 12 वीं पास छात्राओं को इसका लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वह कई बार इस मामले को प्रशासन के संज्ञान में डाल चुकी हैं, लेकिन इसमें कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। छात्राओं ने शीघ्र योजना का लाभ नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में नीतू रानी, रिंकी, पूजा, तनुजा जोशी, सपना, भावना पांडे, सपना गढ़िया, गीता कांडपाल, भुवन प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन

गौरा देवी कन्याधन योजना-
बागेश्वर। गरीब परिवार की बेटियों की मदद के लिए उत्तराखंड सरकार ने गौरा देवी कन्या धन योजना चलाई है। इस योजना में 50 हजार रुपये की रकम बीपीएल परिवार की छात्राओं को दी जाती है। इसका उपयोग 12वीं कक्षा पास करने के बाद उच्च शिक्षा और शादी के वक्त किया जा सकता है। गौरा देवी कन्या धन योजना में एक परिवार की अधिकतम दो पुत्रियों को इसका लाभ दिया जाता है।
कोट
शासनादेश के मुताबिक इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बीपीएल परिवार की बालिकाओं को 30 नंवबर तक गौरादेवी कन्याधन योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन करना होता है। स्कूल या स्वयं के माध्यम से वह बाल विकास विभाग में आवेदन जमा कर सकते हैं। इस तिथि तक आवेदन नहीं करने पर योजना का नहीं मिलता है।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद बिष्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें