फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में बालिका जख्मी

विज्ञापन
तेंदुए के हमले में जख्मी करीना। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। जंगल घास काटने गई बालिका तेेेंदुए के हमले में जख्मी हो गई। सीएचसी कांडा में उसका उपचार किया गया। बालिका की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह खुनोली निवासी करीना (14) पुत्री दीवान राम अपने साथियों के साथ जंगल घास काटने गई थी। इसी बीच उस पर तेंदुआ झपट गया। तेंदुए के हमले वह जख्मी हो गई। साथियों के हल्ला मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। हमले में जख्मी करीना का सीएचसी कांडा में उपचार किया गया। इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई है।
कांडा सीएचसी के डॉक्टर पुरोहित साह ने बताया कि करीना का उपचार किया गया है। हालते खतरे से बाहर है। उसके हाथ पर नाखून के निशान लगे हैं। करीना के साथियों ने बताया कि करीना पर तेंदुए ने हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें