फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरेछीना सड़क को लेटीगांव से चौगांवछीना तक मिलाया जाए

Mon, 27 Nov 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गिरेछीना मोटर मार्ग को लेटी गांव से होते हुए चौगांवछीना देवलधार में मिलाने की मांग मुखर हो गई है। लोगों का कहना है कि इस सड़क का मिलान होने से खरही पट्टी क्षेत्र के साथ ही दर्जनों अन्य गांवों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने इस मांग का एक ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक को सौंपा है। लेटी गांव के पूर्व प्रधान धन सिंह सहित तमाम क्षेत्रवासियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि गिरेछीना क्षेत्र के लोगों को ताकुला, सेराघाट आदि क्षेत्रों के लिए बागेश्वर से होते हुए जाना पड़ता है, जबकि लेटी से चौगांवछीना की दूरी मात्र चार किमी है।

इस मोटर मार्ग को लेटी होते हुए चौगांवछीना देवलधार में मिलाने से यह दूरी काफी कम हो जाएगी। इससे खरही पट्टी सहित गिरेछीना क्षेत्र की हजारों की आबादी को सुविधा मिलेगी। उन्होंने जनता की सुविधा के लिए शीघ्र इस सड़क को स्वीकृति दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें