फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी देवतोली भवन के हाल खस्ता

Wed, 26 Aug 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पीएस डसीला राजकीय इंटर कालेज देवतोली में वर्षों पूर्व निर्मित भवन की छत पर लगी पत्थर की स्लेट गिरने लगी हैं जबकि यहां निर्मित नए भवन की छत टपक रही है।
विज्ञापन


खस्ताहाल भवन दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष ने शासन और शिक्षा विभाग से भवनों का शीघ्र कायाकल्प करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार राजकीय इंटर कालेज देवतोली का मुख्य भवन 1978 में  बना था। भवन की छत पर पत्थर के स्लेट लगे हैं। लकड़ी के सड़ जाने के कारण छत के स्लेट अब गिरने लगे हैं जिससे बच्चों और विद्यालय स्टॉफ को खतरा बना है।

विद्यालय में दो साल पहले 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो मंजिले भवन की छतें हस्तगत होने से पहले ही टपकनी शुरू हो गई हैं। कमरों पानी आने से पुस्तकालय में रखीं पुस्तकें और कंप्यूटर मशीनों के खराब होने की आशंका  है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाए हैं। प्रधानाचार्य गणेश गोस्वामी ने कहा कि भवनों की हालत खस्ता होने के कारण यहां पंजीकृत 308 बच्चों को पठन-पाठन में कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


 अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष महेश राठौर समेत कई अभिभावकों ने शासन और शिक्षा विभाग से भवनों की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें