फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की शान होती है बेटी  

Sun, 19 May 2019 11:11 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  कौसानी/गरुड़(बागेश्वर)।
विज्ञापन
जीआईसी कौसानी में अपराजिता कार्यक्रम में बच्चों को सम्बोधित करते बीईओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के अंतर्गत सुमित्रा नंदन पंत राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी में आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बेटी को घर की शान होती है। लोगों से महिला हिंसा पर अंकुश लगाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए।  
विज्ञापन


 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीईओ यूएस रावत ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को मूर्त रुप देने के लिए हम सब को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बेटी घर की शान और देवी है। बीईओ ने लोगों से अपनी बेटी को स्कूल भेजने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अलका चौधरी ने  महिला हिंसा, दहेेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह से समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कहा कि पहाड़ की खेती महिलाओं पर निर्भर है। उन्होंने महिलाओं से कृषि कार्य के साथ-साथ सिलाई, बुनाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। 

 कालेज के प्रधानाचार्य मोहित कौशल ने कहा कि जिस घर में महिलाओं को सम्मान है उस घर में देवता वास करते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी व वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील चौधरी ने कहा कि कॉलेज परिवार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान को गांव - गांव तक पहुंचायेगा। असहाय बेटियों को हर संभव मदद करेगा। इस मौके पर रेनू कांडपाल, पूनम जोशी, रेखा पांगती आदि ने विचार रखे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें