फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य व पुलिस प्रेक्षक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Sun, 29 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधान सभा निर्वाचन को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक एमएस जया और पुलिस प्रेक्षक देव बिहारी शर्मा ने जोनल, सेक्टर, रिटर्निंग ऑफिसर सहित विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने चुनाव संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सामान्य प्रेेक्षक ने कार्मिकों को संवेदनशील होकर चुनाव कार्य संपन्न कराने को तैयार रहने कहा। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान हो इसके भी प्रयास करने होंगे। उन्होंने स्थैतिक निगरानी और उड़नदस्ता टीम को चुनाव में पैसा और शराब बांटने वालों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। पुलिस प्रेक्षक ने कहा कि सभी बूथों में समुचित व्यवस्था दुरुस्त रखने की जरूरत है। उन्होंने जिन नॉन कनेक्टिविटी वाले बूथों में वायरलेस सेट की व्यवस्था करने के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद दोनों प्रेक्षकों ने निर्वाचन कंट्रोल रूम और मीडिया प्रमाणन अनुवीक्षण सेंटर का मुआयना किया। उन्होंने यहां पर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों को दर्ज कर समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 349 बूथों के लिए चार जोनल और 55 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दो रिटर्निंग ऑफिसर तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का पालन करवाया जा रहा है। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम एसएस जंगपांगी, वरिष्ठ कोषाधिकारी भाष्करानंद पांडेय, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम श्याम सिंह राणा आदि अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें