फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता रावल ने समर्थकों सहित पार्टी छोड़ने का ऐलान किया 

Sun, 21 Oct 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर से कांग्रेस की बागी गीता रावल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 टिकट घोषित होने के बाद अब कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है। टिकट कटने से नाराज निवर्तमान अध्यक्ष गीता रावल ने समर्थकों सहित पार्टी छोड़ने और निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का एलान किया है।
विज्ञापन


बागेश्वर नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष के लिए महेश कांडपाल को टिकट मिलने के बाद अब यहां कांग्रेस में बागवत उभर आई है। टिकट कटने से नाराज निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने मंगलवार को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन कराने और समर्थकों समेत पार्टी छोड़ने का भी एलान किया। रावल का कहना है कि हाईकमान ने उन्हें छोड़कर सभी सिटिंग दावेदारों को टिकट दिया है। उन्होंने अपना दावा मजबूत मानते हुए काफी समय पहले से चुनाव तैयारी भी शुरू कर दी थी। उन्होंने टिकट बंटवारे में चहेते का लाभ देने का आरोप भी लगाया। कहा कि समर्थक नगरवासी उन्हें चुनाव लड़ाना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक का कहना है कि यह कांग्रेस परिवार का आपसी विवाद है। बातचीत के जरिये सुलझाया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें