फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आरबीएसके ने गौरी को दिया नया जीवन

Mon, 26 May 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएसके योजना जिले में वरदान बनकर साबित हुई है। योजना के तहत जिले के दूरस्थ गांव निवासी नौनिहाल का उपचार कर उसे नया जीवन प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

जिले के दूरस्थ गांव वाछम निवासी गौरी पुत्री दीपक राम जन्म से ही कटे होंठ से ग्रसित थी। कार्यक्रम के तहत टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र वाछम में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया। बीते 14 मई को रूद्रपुर के फुटेला अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची की निशुल्क सर्जरी कर कटें होंठ को ठीक किया।
वर्तमान में बच्ची को चिकित्सकों की निगरानी में स्वस्थ्य कराने के बाद घर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज पुरोहित ने बताया कि जिले में कार्यक्रम के तहत अभियान चलाकर बच्चों को चिह्नित कर उनका निशुल्क उपचार कराया जाता है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें