फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के कैलाश बने छात्रसंघ गरुड़ के अध्यक्ष

Fri, 07 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
गरुड़ में शपथ लेते छात्रसंघ पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरुड़ के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कैलाश चंद्र ने ज्योति थायत को 151मतों से हराया। प्राचार्य ने नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को एक सादे समारोह में शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


 छात्र संघ चुनाव सुबह दस बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कैलाश चंद्र को 194 और प्रतिद्वंद्वी ज्योति थायत को 43मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर कैलाश सिंह रावत को 176 और प्रतिद्वंद्वी हरीश रावत को 53 मत मिले।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए पूजा पांडे  को 177 और प्रतिद्वंद्वी ललिता थायत को 48 मत मिले। परिणाम घोषित होने के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश ने नव गठित छात्र संघ पदाधिकारियों को एक सादे समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


समारोह में एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, महाविद्यालय के प्रवक्ता शिव प्रकाश राय, डॉ. शिव प्रकाश राय, डॉ. अब्दुल, थानाध्यक्ष केएस रावत कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। समारोह के बाद महाविद्यालय के छात्रों ने चुनाव जीते प्रत्याशियों के समर्थन में गरुड़ बाजार में विजय जुलूस निकाला। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें