फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक अस्पताल पहुंचे डीएम ने देखी व्यवस्थाएं

Sun, 23 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
जिलाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

नए डीएम मंगेश कुमार घिल्डियाल शनिवार को अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों समेत रोगियों से भी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में होने वाले मरीजों की जांच के शुल्क की पक्की रसीद बनाने के निर्देश सीएमएस को दिए। 
विज्ञापन

शनिवार को अचानक डीएम को अस्पताल परिसर में मौजूद देखकर वहां खलबली मच गई। डीएम ने सभी वार्डों में जाकर मरीजों को देखा। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और दवाओं की उपलब्धता के बारे में बातचीत की। उन्होंने लैब, दवा भंडारण, दवा वितरण कक्ष सहित पूरे परिसर का निरीक्षण करने के बाद सीएमएस एमपी सिंह से चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ की कमी बताई। इस पर उन्होंने डॉक्टरों की कमी दूर करने को लेकर जरूरी प्रयास करने की बात कही। डीएम ने परिसर में सफाई का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें