गरुड़ (बागेश्वर)। कृषक महोत्सव कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग का किसान रथ शुक्रवार को ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव छत्यानी पहुंचा। रथ प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी पीके पाठक ने किसानों से उन्नत प्रजाति के बीज, अच्छी नस्ल के पशुओं का पालन कर अच्छी आमदनी अर्जित करने को कहा। कृषि विभाग का किसान रथ शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे छत्यानी गांव पहुंचा।
पिंगलों, मैगड़ीस्टेट, छत्यानी, अगरकोट, लोहागढ़ी, रौल्याना, बजवाड़, सिमार, भकूनधार सियाबगड़ आदि गांवों के किसानों ने शोधित बीज खरीदे। पशु चिकित्साधिकारी पाठक ने कहा कि गोमती घाटी पशुपालन, कृषि के लिए उपयुक्त जगह है। उन्होंने क्षेत्र के पशुपालकों से अच्छी नस्ल के पशु पालन कर अच्छी आमदनी अर्जित करने को कहा।
ब्लॉककृषि प्रभारी धन राम आर्या ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर किसानों को अब परंपरागत खेती से हटकर काम करने को कहा। उन्होंने किसानों से उन्नत प्रजाति के बीजों की बुवाई कर कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने को कहा। गोष्ठी में एडीओ कृषि गिरीश खोलिया, महेश कांडपाल, दलीप फर्स्वाण, इंद्र सिंह, ग्राम प्रधान मदन गिरी, शंकर राम आदि ने विचार रखे। किसानों ने उन्नत प्रजाति के बीज खरीदे।