फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ के कांवड़ियों ने संगम से भरा जल

Sun, 05 Aug 2018 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर पहुंचा गरुड़ के कांवड़ियों का जत्था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गरुड़ के 35 कांवड़ियों के दल ने बागनाथ नगरी की यात्रा कर बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। उन्होंने संगम से चक्रेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जल भरा और वापस गरुड़ के लिए रवाना हो गए। सोमवार को चक्रेश्वर मंदिर में संगम का जल चढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही सुंदर कांड का आयोजन होगा। 
विज्ञापन


रविवार को गरुड़ विकास खंड के मैटना के कांवड़ियों का 35 सदस्यीय जत्था बागनाथ मंदिर पहुंचा। श्रद्धालुओं ने यहां संगम पर स्नान कर बाबा बागनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने सभी की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही संगम से चक्रेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जल भी भरा। इसके बाद कांवड़ियों का दल वापस गरुड़ के लिए रवाना हो गया। 

इस मौके पर मंदिर महंत निरंजन गिरी ने बताया कि कांवड़ियों का दल बैैजनाथ धाम से गरुड़ होते हुए मंदिर पहुंचेगा। सोमवार को चक्रेश्वर मंदिर में जलाभिषेक होगा। मंदिर में सुंदर कांड का आयोजन भी किया जाएगा। महंत ने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। कांवड़ियों के जत्थे में कैलाश पांडे, मोहन जोशी, उपेंद्र जोशी, बसंत कांडपाल, नंदा बल्लभ जोशी, चंद्र दत्त मिश्रा, चंद्रशेखर जोशी, गिरीश बाबा आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें