फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैणा होया खोली का गणेशा...

विज्ञापन
बागेश्वर के गणेश महोत्सव बिलौना में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मां भगवती मंदिर पूजा कमेटी की ओर से बिलौना में आयोजित गणेश पूजन महोत्सव की स्टार नाइट में कलाकारों ने धमाल मचा दिया। महोत्सव में जहां चैते की चैत्वाल ने समा बांधा वहीं कलाकारों ने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कुमाऊंनी गीतों पर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग झूमने लगे। देर शाम तक लोग कार्यक्रम में डटे रहे।
विज्ञापन

बागनाथ म्यूजिक ग्रुप बागेश्वर के कलाकारों ने गणेश वंदना, भजन प्रस्तुत किए। मनोज पाठक ने दैणा होया खोली का गणेशा हो, दैणा होया मोरी का गणेशा हो..., हाटे की कालिका मैया तू दैणा हो जाए... आदि की प्रस्तुति दी। शेखर तिवारी और नीलू जौहरी ने थल की बाजारा..., गोकुल कुमार ने न्योली, छपेली की प्रस्तुति दी। आज अवन पूजन के बाद गणेश जी का डोला निकलेगा।
कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कांडपाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सचिव सुंदर आर्य, मुख्य यजमान यशवंत सिंह, पंडित भुवन कांडपाल, दीपक साह, पूरन बिष्ट, चंदन सिंह, तेज सिंह, लक्ष्मण घनौला, हिमांशु गढ़िया, कैलाश गढ़िया, नर सिंह, भूपेंद्र सिंह, चंचल, हरीश घनौला, सुरेंद्र, विक्की, हिमांशु गढ़िया, भूपेंद्र पांडे, हरीश सिंह, सुरेश पांडे, लक्ष्मण सिंह घनौला, दीपक साह, महेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन

×××
सनेती मेले में रही धर्म, संस्कृति की गूंज
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील बनलेख के सनेती गांव में मां नंदा भगवती का पांच दिनी मेला आयोजित किया गया। सात सितंबर से शुरू इस मेले का बुधवार को समापन हुआ। मेले में धर्म और संस्कृति की गूंज रही। गाजे-बाजे लेकर पहुंचीं कई गांवों की टोलियों ने देवडांगरों के साथ मंदिर की परिक्रमा भी की।
सांसद अजय टम्टा, विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, विधायक बागेश्वर चंदन राम दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी एवं डीएम रंजना राजगुरु ने मेले का समापन किया। डीएम ने कहा कि मेलों से सांस्कृतिक पहलुओं को जानने, समझने का मौका मिलता है और स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार भी मिलता है। यह मेला झोड़े, चांचरी, भगनौल के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। वहां पर स्थानीय उपज की बिक्री को भी बढ़ावा दिया है। इसके तहत रिंगाल से बनी चटाई, डलिया, सूपे, टोकरियों की खासी मांग रही।
ये लोग रहे मौजूद
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, सामाजिक कार्यकर्ता संजय शाह जगाती, कुंदन सिंह परिहार, दिनेश गढ़िया, एसपी प्रीति प्रियदर्शनी, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसई लोनिवि पीएस बृजवाल, एसडीएम राकेश तिवारी, कांडा योगेंद्र सिंह, डीडीओ केएन तिवारी, सीओ महेश जोशी, ईई जलसंस्थान एमके टम्टा, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, एएमए जिला पंचायत अरूण वर्थवाल, तहसीलदार नवाजिश खलीक, मैनपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें