फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बिलौना में गणेश महोत्सव की धूम

Wed, 14 Sep 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुती देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलौना में गणेश महोत्सव की धूम मची  हुई है। मंगलवार की रात लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम देखने के लिए देर रात तक दर्शक पंडाल में डटे रहे।  मंगलवार की रात प्रह्लाद मेहरा एंड पार्टी, जनजागृति सांस्कृतिक कला समिति बिंदुखत्ता के कलाकारों ने कुमाऊंनी गीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


सांस्कृतिक मंच बिलौना के कलाकारों ने फौजी ड्रेस में संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं ...गीत गाकर तालियां बटोरी। शंकर धनौला ने कांछू तेरो जलेबी को डाब...,जानकी कोरंगा ने धन तेरो पहाड़, पहाड़ की चेलि छू मैं, नाम छ मेरो मोहनी..., प्रह्लाद मेहरा ने बेडू पाको बार मासा, ओ नरैण काफल पाको चैता... गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नृत्य विजेता अभिलाषा मेर को भी सम्मानित किया गया। महोत्सव  के आयोजन में समिति के अध्यक्ष कैलाश सिंह गढ़िया, विक्की सुयाल,  सुनील दफौटी, भूपेंद्र  सिंह आदि द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। महोत्सव का समापन बृहस्पतिवार को होगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें