फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वानिकी के गुर सीखने बागेश्वर पहुंचे भावी वन रक्षक

Sat, 21 Feb 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के 37 वन आरक्षी प्रशिक्षुओं ने मंडलसेरा स्थित प्रसिद्ध देवकी लघु वाटिका का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्रशिक्षुओं ने छोटे से प्रयास से जैव विविधता का संरक्षण और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईएफएस अधिकारी बलवंत सिंह शाही के निर्देशन में भ्रमण के लिए पहुंचे प्रशिक्षुओं ने वाटिका में मूंगा रेशम की खेती की बारीकियों को समझा। वाटिका के संरक्षक किशन सिंह मलड़ा ने उन्हें च्यूरा, चंदन, रुद्राक्ष, जामुन और रिंगाल जैसे महत्वपूर्ण पौधों की जानकारी दी। प्रशिक्षुओं ने विशेष रूप से बिच्छू घास, मेहल और घिंगारु जैसे स्थानीय औषधीय पौधों के आर्थिक और पर्यावरणीय महत्व को जाना। संरक्षक मलड़ा ने प्रशिक्षुओं का आभार जताया। वाटिका पहुंचने पर प्रशिक्षुओं का स्वागत देवकी देवी, रमा देवी, ममता और मनीषा ने महोगनी, माऊं और अपराजिता के पौधे भेंट कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें