फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों के भीतरी हिस्सों में सफाई न होने से लोगों में रोष

Fri, 21 Apr 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पंचायत में भीतरी हिस्सों में सफाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पंचायत से शीघ्र स्वच्छता अभियान चलाने की मांग की है। नगर पंचायत कपकोट में कुल सात वार्ड हैं। सफाई का कार्य भराड़ी, पुल, कपकोट बाजार, कपकोट पुल हिचौड़ी और भयूं की बाजार तक ही सीमित रह जाता है। पर्यावरण मित्र वार्डों के भीतरी हिस्सों में मंडलसेरा, तिरूवाण, हिचौड़ी, खीरौ, पाली, बमसेरा, कन्यूटी, लीमा, ऐठाण, जाजर, खाईबगड़, कन्यूटी, मिच्छात, चखतरी और आंणू तक नहीं पहुंचते हैं। 

नागरिकों को खुुद झाड़ू लगानी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि नगर पंचायत से स्वच्छता अभियान चलाने के लिए कई बार कह दिया है। लेकिन उनकी आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने नगर पंचायत से स्वच्छता अभियान चलाकर वहां कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने की मांग की है। मांग करने वालों में रघुवीर बिष्ट, लीलाधर उपाध्याय, रमेश राम, गोपाल राम तिरूवा, ललित, पूरन चंद्र, कवींद्र सिंह आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ईओ हरि चरण सिंह ने बताया कि पंचायत के पास गिने चुने ही पर्यावरण मित्र हैं। इसके बावजूद वह हर क्षेत्र में पहुंचने के प्रयास कर रहे हैं। शासन को पर्याप्त मात्रा में पर्यावरण मित्रों की तैनाती के लिए पत्र भेेजा गया है। तैनाती होने पर नगर के हर क्षेत्र की नियमित सफाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें