फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा दस दिनों से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के खौलसीर निवासी 10वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा दस दिनों से लापता है। परिजनों ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करने के बाद भी छात्रा का पता न लगने पर डीएम रंजना राजगुरु से मिलकर मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की है। काफलीगैर तहसील के खौलसीर गांव निवासी मनीषा (16) पुत्री बाला दत्त कांडपाल जीआईसी सैंज में 10वीं की छात्रा है। बुधवार को वह बोर्ड परीक्षा में पास हुई है। छात्रा के पिता बाला दत्त कांडपाल ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। बताया कि 21 जुलाई को वह सुबह घर से घास लेने के लिए निकली थी, जिसके बाद घर नहीं लौटी है। कहा है कि उसकी दरांती और रस्सी खेतों में मिली। परिजनों ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करवाने के बावजूद छात्रा का पता न चलने पर झिरौली पुलिस को सूचना दी। वहां भी राजस्व पुलिस का मामला बताकर कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए डीएम से मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की है। नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें