फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांडपाल की पत्नी का निधन

Sun, 03 May 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। गरुड़ ब्लॉक के लोहारचौंरा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लक्ष्मी दत्त कांडपाल की पत्नी जानकी देवी (90) का शनिवार रात्रि लगभग 11 बजे निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कांडपाल परिवार अपनी गौरवशाली पृष्ठभूमि और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के चलते समाज में गहरा सम्मान रखता है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार जानकी देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं, शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पौत्र ललित कांडपाल ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की। उन्हें एक सरल, सौम्य और सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था। रविवार को जानकी देवी का अंतिम संस्कार जिला मुख्यालय स्थित सरयू-गोमती संगम घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर तहसीलदार ऋतु गोस्वामी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन चंद्र भट्ट, पंकज साह सहित कई सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शामिल रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें