फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

Sat, 06 Jan 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक में उपस्थित डीएम और अन्य।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों से सुझाव भी लिए गए। 

विज्ञापन


तय किया गया कि 26 जनवरी को सुबह 6:30 बजे से नुमाइशखेत मैदान से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। गांधी चौक और स्वराज भवन में गांधी की मूर्ति में माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 7:30 बजे मंडलसेरा बाइपास से आरे तक चार ग्रुपों में क्रासकंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा।

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग विभाग को एक एंबुलेंस और जलसंस्थान को पेयजल टैंकर की व्यवस्था के साथ ही पुलिस विभाग को निर्धारित रूट को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद सुबह 9:30 बजे सभी संस्थानों में ध्वजारोहण होगा। 10 बजे पुलिस लाइन में एनसीसी और एनएसएस, होमगार्ड, पीआरडी जवानों और पुलिस जवान परेड निकालेंगे। जाएगी। 11 बजे नुमाइशखेत मैदान में सामूहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


डीएम ने तहसीलदार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने और सम्मानित करने को कहा। नगर पालिका सहित सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। शिक्षा विभाग को शहरी क्षेत्र के विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सीनियर सिटीजन संगठन द्वारा डीएम, सीडीओ एवं सीएमओ को सम्मानित करने का निर्णय लिया। डीएम ने नगर क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त कराने में नोडल अधिकारियों की अहम भूमिका बताते हुए सम्मानित करने का निर्णय लिया। मिजिल्स रूबेला टीकाकरण में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को भी सम्मानित करने की बात कही।

बैठक में पालिका अध्यक्ष गीता रावल, चंपा देवी, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, मनोहर राम, बार एसोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सोनी, सांसद प्रतिनिधि संजय शाह जगाती, रणजीत बोरा, एड. गोविंद भंडारी, दलीप सिंह खेतवाल, नरेंद्र खेतवाल, भुवन कांडपाल, जयंत भाकुनी, इंद्र सिंह परिहार, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह, सीएमओ शैलजा भट्ट, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम एसएस राणा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें