फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी परिवार ने दी अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
बागेश्वर में डीएम को पत्र सौंपते सेनानी पुत्र फतेह सिंह करायत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पालड़ीछीना-जैन करास-कनगाड़छीना सड़क का निर्माण कार्य कई सालों से अधर में लटका है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से बन रही इस सड़क के अधर में लटकने से उनके परिवार के लोगों में गहरी नाराजगी है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द सड़क का काम पूरा करवाने की मांग की। उन्होंने 15 फरवरी तक सड़क का काम शुरू न होने पर पालड़ीछीना में आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के पुत्र फतेह सिंह करायत ने डीएम विनीत कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि उनके पिता के नाम पर पालड़ीछीना से करालापालड़ी, जनोटीपालड़ी, करासमाफी, जैन करास को जोड़ते हुए कनगाड़छीना तक सड़क का निर्माण किया जा है। 14 साल बाद भी यह सड़क पूरी नहीं हो सकी है। अभी भी पांच किमी का काम अधर में लटका है। कटान हो चुुकी सड़क पर डामरीकरण, सुरक्षा दीवार भी नहीं बनी है। कई बार विभाग को सूचित करने के बाद भी समस्या जस की तस है।
उन्होंने बताया कि इस रोड की मांग को लेकर उनकी मां स्वर्गीय कमला देवी ने आमरण अनशन भी किया था। उन्होंने अपनी नाप जमीन भी दान की थी। कहा कि सड़क का काम अधर में लटकने से उनका परिवार निराश है। अगर जल्द प्रशासन ने समस्या का हल नहीं निकाला तो वह पत्नी और बच्चों के साथ अनशन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें