फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून तक मुफ्त में भरे जाएंगे उज्जवला के सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में सिलिंडर रीफिलिंग से राहत मिलेगी। अल्मोड़ा जिले में 16500 उज्ज्वला लाभार्थी अगले तीन माह तक निशुल्क गैस भरवा सकेंगे। अप्रैल के साथ निशुल्क सिलिंडर रीफिलिंग योजना भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलिंडर रीफिलिंग से बड़ी राहत मिल सकेगी। इंडेन गैस अल्मोड़ा के नोडल अधिकारी पुनीत भारद्वाज ने बताया कि लॉकडाउन में उज्ज्वला योजना कनेक्शन उपभोक्ताओं को मुफ्त में सिलिंडर रीफिलिंग की योजना बनाई गई है। अल्मोड़ा जिले में कुल 16500 उपभोक्ता एक अप्रैल से 30 जून यानी तीन महीने फ्री सेवा का लाभ ले सकेंगे। एक बार सिलिंडर लेने के बाद अगली रीफिलिंग के लिए लाभार्थियों को 15 दिन का इंतजार करना होगा। तीन माह तक चलने वाली मुफ्त सेवा में कनेक्शनधारक 15 दिन बाद फिर से सिलिंडर बुक करवा सकते हैं। नोडल अधिकारी पुनीत भारद्वाज ने कहा कि स्टॉक की कोई कमी नहीं है। लाभार्थी धैर्य के साथ गैस प्राप्त कर सकते हैं।
30 जून तक मुफ्त भरे जाएंगे उज्ज्वला योजना के सिलिंडर
बागेश्वर। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के गैस सिलिंडर 30 जून तक मुफ्त रीफिल करेगा। आईओसी के जिला नोडल अधिकारी प्रशांत शाक्य ने बताया कि भारत सरकार ने उज्ज्वला योजना के सभी उपभोक्ताओं का गैस सिलिंडर 30 जून तक मुफ्त रीफिल कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को किसी प्रकार भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। वह लोग अपने अधिकृत मोबाइल नंबर से गैस बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें