फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जोशियाना में फर्जी तरीके से 28 नाली से अधिक जमीन की खरीद-फरोख्त का आरोप

Wed, 05 Apr 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
हवालबाग विकासखंड का जोशियाना गांव। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ में जमीनों की अवैध तरीके से खरीद फरोख्त जारी है। जिले के फलसीमा में हुई जमीन खरीद का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि इस बीच जोशियाना गांव में भी हुई जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यहां जिले के बाहरी लोगों ने 28 नाली से अधिक जमीन की खरीद की है। इस गोल खाते की जमीन के अन्य हिस्सेदारों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में गलत तरीके से जमीनों की खरीद फरोख्त के मामले बढ़ रहे हैं। पहले फलसीमा तो अब जोशियाना गांव में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। हवालबाग के जोशियाना गांव निवासी दीप जोशी, हेम चंद्र जोशी, गणेश और भुवन चंद्र जोशी ने राजस्व विभाग में आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि गांव में उनकी गोल खाते की जमीन है जो बेची गई है जबकि उन्हें जमीन बेचने की कोई सूचना ही नहीं दी गई। गोल खाते व बगैर हिस्से-बंटवारे के जमीन की बिक्री गलत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जिनकी जमीन में हिस्सेदारी ही नहीं है वह विक्रेता हैं। ऐसे में जमीन खरीद में फर्जीवाड़े का अंदेशा है। सभी ने राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पीड़ित अपनी जमीनों को भू माफिया से छुड़ाने के लिए न्यायालय की शरण में हैं।
फलसीमा में 100 नाली से अधिक जमीन की हुई है खरीद-फरोख्त
अल्मोड़ा। कुछ दिन पूर्व नगर के समीप फलसीमा में 100 नाली से अधिक जमीन की खरीद का मामला सामने आया था। यहां भी ग्रामीणों ने फर्जी तरीके से जमीन की खरीद का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच की मांग की थी। वर्तमान में इस मामले की जांच चल रही है। ग्रामीण माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर आए दिन आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


मामले में जोशियाना गांव के कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई है। मामले की सुनवाई चल रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - बालम सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार, अल्मोड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें