फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चार माह के प्रशिक्षण में महिलाओं को बनाया जागा असिस्टेंट ड्रेस मेकर

Mon, 03 Aug 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान और रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त रूप से असिस्टेंट ड्रेस मेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने महिलाओं को चार माह के प्रशिक्षण के दौरान नियमित ड्रेस मेकिंग की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर बैठे स्वरोजगार का सपना साकार कर सकती हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को सूट, पेटीकोट, ब्लाउज, फैंसी ड्रेस, बच्चों के परिधान, स्कूल यूनिफॉर्म सहित विभिन्न प्रकार के परिधानों के निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें अपने घर से ही रोजगार प्रारम्भ करने का अवसर प्रदान करेगा। इस मौके पर ममता, जया भाकुनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें