फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर से केमू की चार और रोडवेज की एक ही बस चली

Thu, 18 Apr 2024 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के केमू स्टेशन पर बस नहीं होने से पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर।
विज्ञापन

रोडवेज और केमूू की अधिकांश बसों के चुनाव ड्यूटी में लगने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। लंबी दूरी के यात्रियों को भी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। टैक्सी की सवारी के दौरान यात्रियों को अधिक धन खर्च करना पड़ रहा है। जिले के रोडवेज डिपो में 15 बसें हैं जबकि केमू स्टेशन से 26 बसें रोजाना गुजरती हैं। रोडवेज की 11 बस चुनाव ड्यूटी में लगी हैं। दो बस डिपो में खराब होकर खड़ी हैं। डिपो से केवल बरेली-बागेश्वर बस का संचालन हो रहा है। केमू स्टेशन से हल्द्वानी रूट पर रोजाना 19 बसों का संचालन होता है। पिथौरागढ़ और रामनगर रूट पर तीन-तीन बस चलती हैं। बुधवार को चुनाव ड्यूटी में लगी बसों के रवाना होने से बृहस्पतिवार को हल्द्वानी रूट की मात्र चार बसें चलीं। अन्य रूटों पर बस नहीं होने से यात्रियों को टैक्सियों के सहारे यात्रा करनी पड़ी। इधर, केमू स्टेशन के इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगी बस 20 अप्रैल तक लौंटेंगी और 21 अप्रैल से सभी रूटों पर सेवा सुचारू हो जाएगी। रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि 24 अप्रैल तक रोडवेज की बस चुनाव में लगी हैं। 25 अप्रैल से सेवा सुचारू होने के आसार हैं।

Iचुनाव में लगी 120 बस, 515 टैक्सियांI

Iबागेश्वर। जिले में 120 बस और 525 टैक्सियां चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं। 35 सरकारी वाहन भी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं। संवाद I




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें