फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 न्याय पंचायतों के लिए चार कृषक रथ रवाना

Fri, 06 Oct 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में कृषि रथों को रवाना करते जनप्रतििनिधि और डीएम।   - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में कृषक महोत्सव रबी 2017 का शुभारंभ हो गया। शुक्रवार से 15 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव के 35 न्याय पंचायतों के लिए चार किसान रथों को रथ प्रभारियों के साथ रवाना किया गया। विधायक बागेश्वर चंदन राम दास, कपकोट बलवंत भौर्याल, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, डीएम रंजना और सीडीओ एसएसएस पांगती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना  किया। 
विज्ञापन


विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विधायक दास ने अधिकारियों से कहा कि वह आधुनिक तकनीक से दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, पशुपालन, रेशम उत्पादन, उद्यानीकरण के क्षेत्र को बढ़ावा देकर किसानों की आय को दुगुना करने का प्रयास करें।

विधायक कपकोट भौर्याल ने किसानों से इस कृशक महोत्सव का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाने को कहा। न्याय पंचायत स्तर पर विभागीय स्टॉल लगाएं। उनसे भी जानकारी हासिल कर नई कृषि तकनीक को अपनाएं। अध्यक्षता करते हुए जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि किसानों को क्लस्टर के रूप में कार्य कर अपनी आय को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


डीएम रंजना ने कहा कि कृषकों को आधुनिक तकनीक का ज्ञान देना जरूरी है ताकि अधिक उत्पादन हो और कृषकों को अधिक लाभ मिल सके। समस्त योजनाओं, कार्यक्रमों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, कृषि विकास से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सीधे किसान से संपर्क में लाने के लिए ही महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास, मत्स्य, एकीकृत आजीविका विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे।

सूचना विभाग की ओर से सांस्कृतिक दल जनकल्याण समिति बागेश्वर ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर रेखा खेतवाल, कपकोट मनोहर राम, भाजपा जिलाध्यक्ष षेर सिंह गढ़िया, पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला, सीडीओ एसएसएस जंगपांगी, एडीएम राहुल गोयल, डीडीओ केएन तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी /नोडल अधिकारी वीपी मौर्या, एसडीएम श्याम सिंह राणा, जिला सूचना अधिकारी आरएस रावत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कृषक मौजूद थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें