फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर पहुंचे पूर्व सीएम रावत, बागनाथ मंदिर में की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत निजी कार्यक्रम से जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने अल्मोड़ा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के पिता और बागेश्वर के नगर अध्यक्ष की माता के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

पूर्व सीएम रावत शनिवार को हेली सेवा से पंडित बीडी पांडेय परिसर के खेल मैदान में पहुंचे। इसके बाद कार से बागनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे और मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह अल्मोड़ा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के आवास पर गए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान की।
इसके बाद वह चौरासी स्थित भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी के घर गए और उनकी माता के निधन पर शोक जताया। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि लंबे समय बाद यहां आकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात और बातचीत की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, विधायक पार्वती दास, पूर्व विधायक शेर सिंह गढि़या, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, विक्रम सिंह शाही, विमला कपकोटी, उमा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें