फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ब्लॉक प्रमुख और पूर्व ब्लॉक के आमने-सामने होने से गरमाई राजनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जंगल जल रहे हैं। आग के कारण वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। वातावरण में फैल रहा धुआं लोगों की सेहत पर भी भारी पड़ रहा है।
मंगलवार की शाम को जिला मुख्यालय के दफौट मार्ग से सटे जंगल के ऊपरी हिस्से में आग लगी। तेजी से फैलते हुए आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट मे ले लिया। कौसानी, धरमघर और कपकोट रेंज के वनों में भी दिन के समय आग लगने की घटनाएं हुईं।
विज्ञापन

सोमवार की रात भी जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी की दूरी पर द्वारसों के समीप जंगल जलता रहा। हालांकि जिले के अधिकांश क्षेत्रों में जंगल जल रहे हैं, लेकिन वन विभाग के आंकड़ों में फिलहाल वनाग्नि की घटनाएं नहीं हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश आग नाप भूमि या सिविल वन में लग रही है।
विज्ञापन

आरक्षित वन में आग लगने की घटनाओं को तत्काल रोका जा रहा है। डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि जहां भी आग लग रही है, तत्काल कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के दूरस्थ वनों में जाने में परेशानी होने के कारण आग को काबू करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें