फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आबादी के बीच दिख रहा जंगली सुअर, लोग दहशत में विभाग बेखबर

विज्ञापन
बागेश्वर के सैंज में रविवार की रात को आबादी क्षेत्र में जंगली सुअर। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के ज्वालादेवी और नारायणदेव वार्ड में जंगली सुअर के बार-बार दिखाई देने से लोगों में दहशत है। रविवार देर शाम फिर से सुअर आबादी के बीच धमक गया। पूर्व में पांच दिसंबर को दिनदहाड़े जंगली सुअर सैंज में दिखाई दिया था। वार्ड के लोगों ने वन विभाग से जल्द जंगली सुअर से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में तेंदुए का आतंक पहले से ही लोगों के लिए परेशानी का कारण बना है। अब सैंज क्षेत्र में बार-बार जंगली सुअर के धमकने से लोगों में डर बढ़ता जा रहा है। सैंज निवासी मनीष शर्मा ने वार्ड में टहलते जंगली सुअर का अपनी छत पर जाकर वीडियो बनाया। उन्होंने बताया कि वार्ड में ऊर्जा निगम के समीप काफी झाड़ियां उगी हैं। जंगली सुअर इन झाड़ियों में डेरा जमाए हुए हैं।
लंबे समय से सुअर को वार्ड में देखा जा रहा है। कई बार लोगों ने उसे दिन और शाम के समय देखा है। बताया कि वार्ड में रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। शाम ढलने के बाद भी बच्चे कोचिंग, खेलकूद आदि से घर लौटते हैं। ऐसे में जंगली सुअर का आबादी के बीच होना खतरनाक साबित हो सकता है। वार्ड के लोगों ने हिंसक जानवर के वार्ड में धमकने के बावजूद वन विभाग की उदासीनता को लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

सैंज वार्ड में दिख रहे जंगली सुअर को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। नगरपालिका से कहकर वार्ड में हिंसक जानवरों के छिपने में मददगार हो रही झाड़ियों का कटान कराया जाएगा।
विज्ञापन

हिमांशु बागरी, डीएफओ, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें