फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से धधकते रहे कालापैर के जंगल

विज्ञापन
बागेश्वर के धरमघर रेंज के हल्द्वानी बीट के कालापैर के जंगल में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। धरमघर रेंज के हल्द्वानी बीट के कालापैर का जंगल मंगलवार को दिनभर आग से धधकता रहा। चट्टानी इलाके में आग लगने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कत आ रही है। वहीं सोमवार की रात को घिंघारूतोला के जंगल में लगी आग को अग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के नाचनी से सटे कालापैर के जंगल में बुधवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने जंगल के काफी बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। आग से चारों ओर धुआं फैल गया। आग से बेशकीमती वनस्पति को नुकसान पहुंचा है। धरमघर रेंज के वन रेंजर नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि वन विभाग की टीम आग बुझाने में लगी है। हल्द्वानी बीट के वन रक्षक लक्ष्मण महरा ने बताया कि आग बुझाने के लिए पांच फायर वाचर भेजे गए हैं। चट्टानी इलाका होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें