गरुड़ (बागेश्वर)। वन प्रभाग बागेश्वर के गढ़खेत और बैजनाथ रेंज के जंगलों में लगी आग सोमवार दोपहर हुई बारिश से बुझ गई है। बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के जंगल रविवार की रात से आग से धधक रहे थे। आग बुझाने में वन कर्मी रात भर लगे रहे। जंगल की आग मटेना गांव तक पहुंचने की सूचना पर वन कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और आग बुझाई। वन रेंजर बैजनाथ सुरेंद्र सिंह नेगी, वन रेंजर गढ़खेत हरीश खर्कवाल ने बताया कि बारिश से आग बुझ गई है। संवाद