फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलौन में आबादी वाले क्षेत्र में पहुंची जंगल की आग 

Wed, 29 May 2019 11:18 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
भिकियासैंण के पास जलता जंगल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के समीप तिलौन और सिप्टी न्याय पंचायत के जंगलों में मंगलवार की रात के समय भीषण आग लग गई। तिलौन के जंगल में लगी आग तो कुछ ही देर आबादी की तरफ फैलने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए एक किनारे से बुझाने का कार्य शुरू किया। टीम ने पेड़ की टहनियों और फायर रैक की मदद से आग बुझाई। वन विभाग के कर्मचारियों और अग्निशमन के कर्मचारियों ने फायर लाइन काट कर आग को आबादी की ओर पहुंचने से रोका। आग की चपेट में आने से एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा जल गई। अग्निशमन की टीम में एफएसएसओ चंदन राम, एलएफएम मोहन सिंह थापा, सुनील जोशी, पंकज सिंह, गोविंद पनेरू, हरीश चम्याल, भैरव सिंह, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे। उधर, सिप्टी न्याय पंचायत में सिप्टी-सिमाड़ सड़क के बीच चीड़ के जंगल में लगी आग बुधवार को भी नहीं बुझ पाई है। आग से क्षेत्र में धुंध छाई हुई है। धुंध और धुएं के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें