फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बंद झूला पुल खुलवाने के लिए कांग्रेसियों ने दिया धरना

Wed, 15 Nov 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में झूला पुल खोलने की मांग को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेसी।
विज्ञापन
बागेश्वर। लंबे समय से बंद झूला पुल को खोलने की मांग तेज होने लगी है। व्यापारियों के बाद बुधवार को कांग्रेसियों ने झूला पुल के पास धरना देकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जल्द पुल नहीं खुलने पर आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 1913 में बने पुल को केवल जिला प्रशासन की हठधर्मिता के कारण बंद किया गया है। पुल बंद होने से कत्यूर बाजार और निचली बाजार के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि फिलहाल सांकेतिक प्रदर्शन से जिला प्रशासन को चेतावनी दी गई है, जल्द पुल नहीं खुला तो आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बलवंत बबलू नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






फोटो 15 बीजीएस 01 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें