फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर और धरमघर रेंज के जंगलों में लगी आग

Fri, 17 Apr 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में वनों के जलने का सिलसिला जारी है। बागेश्वर और धरमघर रेंज के जंगलों में आग से वन संपदा को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को बागेश्वर रेंज के पंतक्वैराली क्षेत्र के वनों में आग लगी थी। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग को काबू किया। शुक्रवार को फिर से क्षेत्र के जंगल जलने लगे।
ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने से चारा पत्ती, कीमती इमारती लकड़ियों और वन्य जीवों को नुकसान हो रहा है। हिंसक जानवर आबादी की तरफ धमक रहे हैं।
रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि अराजक तत्व जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं। विभाग की टीम निरंतर आग को काबू कर रही है। अराजक तत्वों पर भी विभाग पैनी नजर रख रहा है। पकड़े जाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरमघर रेंज के दुगनाकुरी और कमेड़ीदेवी क्षेत्र के वनों में आग लग रही है। रेंजर दीप चंद्र जोशी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर जाकर आग को काबू कर रही है। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें