फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अनामय आश्रम के समीप जंगल में लगी आग

Wed, 13 May 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कौसानी के जंगल में लगी आग कोकाबू करता दमकल कर्मी। स्रोतपुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी में अनामय आश्रम के समीप के जंगल में आग लग गई। आग सड़क के समीप थी और आबादी की तरफ बढ़ रही थी। क्षेत्रवासियों की सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम ने मौके पर जाकर आग को काबू किया।
विज्ञापन

बुधवार को अनामय आश्रम के समीप के जंगल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग विकराल होने लगी। मोटर मार्ग के बेहद करीब तक आग के पहुंचने के बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। फायर सर्विस गरुड़ की टीम के पहुंचने तक आग सड़क के काफी समीप पहुंच गई थी। फायर यूनिट ने मिनी वॉटर टेंडर से पंपिंग कर आग को सड़क और आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने से रोका। आग को काबू कर वन संपदा को अधिक नुकसान होने से भी बचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें